सेट से BTS Video Viral : 'ईठा' release से पहले ही सुर्खियों में आ गई है

Entertainment Desk | एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की upcoming फिल्म 'ईठा' release से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। श्रद्धा कपूर की फिल्म के कुछ BTS videos सोशल मीडिया पर viral हो रहे हैं। इन videos में श्रद्धा glamorous traditional dress में dance करते हुए नजर आ रही हैं।

'स्त्री 2' के बाद 'ईठा' का इंतजार
बता दें, 'स्त्री 2' की शानदार success के बाद fans फिल्म 'ईठा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों जून में फिल्म का teaser theatres में release किया गया था, जिसके बाद से ही fans के बीच movie को लेकर काफी excitement देखने को मिल रही है।
Traditional Look में श्रद्धा का Dance
अब फिल्म के set से आए BTS videos ने fans की उत्सुकता और बढ़ा दी है। Viral BTS video में श्रद्धा कपूर साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उनका पूरा look बेहद traditional है और वह एक dance sequence की shooting करती दिखाई दे रही हैं।

Video में सुनाई दी श्रेया घोषाल की आवाज
वहीं, सामने आए एक दूसरे video में मशहूर singer श्रेया घोषाल की आवाज सुनाई दे रही है। Video में ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा कपूर पर एक खास Lavani dance sequence फिल्माया गया है।
Song Release की Demand
हालांकि, makers की तरफ से अभी इस song या sequence को लेकर कोई official information share नहीं की गई है। लेकिन video के viral होने के बाद fans अब makers से इस song को जल्द release करने की demand कर रहे हैं।

श्रद्धा के Dance की तारीफ
कई fans श्रद्धा कपूर के traditional look और उनके dance की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, श्रेया घोषाल की आवाज सुनने के बाद fans की excitement और भी बढ़ गई है।
Release से पहले ही चर्चा में 'ईठा'
फिलहाल 'ईठा' की story और इस dance sequence को लेकर ज्यादा information सामने नहीं आई है। लेकिन release से करीब दो महीने पहले set से video leak होने के बाद फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय जरूर बन गई है।
पलक गीते
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
