मंगलवार, 22 सितंबर 202610:36:43 PM
Download App
Home/देश

एशियाड 2026 में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास : श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर देश के लिए जीता पहला गोल्ड, टीम इंडिया ने बल्ले के बाद गेंद से भी मचाही तबाही

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 22, 2026
08:27 AM

निशिन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला गोल्ड जीत लिया है। देश की बेटियों ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 216 रनों का लक्ष्य रक्षा। जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ढेर हो गई।

भारत की ओर से ओपनर के तौर पर मैदान में उतरीं स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। दोनों ने शुरुआती ओवरों में भारत को मजबूती दी और श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। इसके बाद भारत ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने सात छक्के और पांच चैके लगाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें तीन चैके और तीन छक्के शामिल रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में मचाई तबाही

पारी के अंतिम चरण में ऋचा घोष ने तेज बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। ऋचा की पारी में छह चैके और तीन छक्के शामिल रहे। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा और कविशा दिलहारी को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को समेटा

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। लगातार विकेट गिरने के कारण वह कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी। कप्तान चमारी अटापट्टू ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट हासिल किए। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 69 रन पर समेटकर 147 रन से जीत दर्ज की।

एशियन गेम्स में भारत का लगातार दूसरा गोल्ड

भारत ने इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं श्रीलंका ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी भारत का श्रीलंका पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबलों में भारत ने 27 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को पांच जीत मिली हैं और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक और यादगार उपलब्धि अपने नाम कर ली।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें