दिल्ली में हाईवोल्टेज ड्रामा! : मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध कर रहीं दीदी को पुलिस ने उठाया सांसद ने घटना को बताया लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरासत में ले लिया गया है। ममता बनर्जी ने अपने मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध कर रही थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उनका यह संदेश आवाज दबाए जाने के खिलाफ विरोध के रूप में देखा जा रहा है।
पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ममता दीदी और हम पांच लोगों को उनके आवास के बाहर से दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने एक कैदी वाहन में हिरासत में लिया है। गोखले ने इस घटना को भारत में लोकतंत्र की मौत बताया।
एयरपोर्ट पर सीजेपी के तीन पदाधिकारी हिरासत में
इससे पहले शनिवार सुबह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास तथा आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई थी।
बताया गया कि तीनों प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मी विमान के अंदर आते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह पुलिस से कहते सुनाई देते हैं, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।”
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
