शुक्रवार, 25 सितंबर 202612:11:03 AM
Download App
Home/देश

सड़क पर सरपट दौड़ रही कार बनी आग का गोला : जबलपुर में टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से परिवार की बची जान

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 24, 2026
08:15 AM
जबलपुर में टला बड़ा हादसा, चालक की सूझबूझ से परिवार की बची जान

जबलपुर। जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बायपास पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में एक परिवार सवार था। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कार से धुआं निकलता देख वाहन रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही देर बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन देखते ही देखते जलकर खाक हो गया।

धुआं दिखाई देते ही रोकी कार

जानकारी के अनुसार कार मालिक अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लम्हेटा बायपास पर उन्हें कार से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। चालक ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद ही कार आग की लपटों से घिर गया।

कुछ देर मची अफरा-तफरी

चलती कार में आग लगने की घटना सामने आते ही मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में कार का अधिकांश हिस्सा जल गया।

रही राहत की बात

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई। चालक की सतर्कता और समय पर लिए गए फैसले से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलवारा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में आग किस वजह से लगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें