गुरुवार, 24 सितंबर 202610:58:04 PM
Download App
Home/देश

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव : चन्द्रशेखर बने मप्र के संगठन महामंत्री, जामवाल भेजे गए महाराष्ट्र, कर्मवीर को मिली छग की जिम्मेदारी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 24, 2026
09:15 AM
चन्द्रशेखर बने मप्र के संगठन महामंत्री, जामवाल भेजे गए महाराष्ट्र, कर्मवीर को मिली छग की जिम्मेदारी

भोपाल। भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के संगठनात्मक पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में नए नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। आरएसएस प्रचारक चंद्रशेखर मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है। अब वे प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज का समन्वय करेंगे।

वहीं राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश के प्रभार में बदलाव करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के संगठन का समन्वय सौंपा गया है। वहीं अब तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय प्रभार संभाल रहे अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

सतीश धोंड को जनजातीय संपर्क का दायित्व

महाराष्ट्र के प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) सतीश धोंड को चार राज्यों में जनजातीय संपर्क की विशेष जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

दिल्ली में भी नई जिम्मेदारियां

दिल्ली में वी. सतीश को एससी-एसटी मोर्चा और संसदीय कार्यालय से जुड़े संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। वहीं नागेन्द्र को दिल्ली में वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक क्षेत्रों में जिम्मेदारियों का नया खाका तय किया है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें