बुधवार, 30 सितंबर 202610:46:48 PM
Download App
Home/देश

मप्र पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : भोपाल समेत 5 जिलों के अफसर हुए इधर से उधर, पीएचक्यू में दो अधिकारियों की नई पदस्थापना

admin

admin

Sep 30, 2026
04:21 PM
भोपाल समेत 5 जिलों के अफसर हुए इधर से उधर, पीएचक्यू में दो अधिकारियों की नई पदस्थापना

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और तीन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में खंडवा, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, शाजापुर और भोपाल की पुलिस व्यवस्था में बदलाव हुआ है।

पांच आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

2023 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य सिंघारिया को सिहोरा, जबलपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पद से हटाकर खंडवा जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मनस्वी शर्मा को त्योथर, रीवा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पद से स्थानांतरित कर उज्जैन का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं इंदौर के कोतवाली क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त रहे मनीष भारद्वाज अब जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। नागदा, उज्जैन के नगर पुलिस अधीक्षक विक्रम अहिरवार को भोपाल नगरीय पुलिस में जोन-3 का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। महिदपुर, उज्जैन के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जेंडेन लिंगजोरपा को ग्वालियर जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय में दो अधिकारियों की नई पदस्थापना

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है। शाजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भोपाल जोन-3 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत शालिनी दीक्षित को भी पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

खंडवा से शाजापुर भेजे गए महेंद्र तारणेकर

खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर को शाजापुर जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस बदलाव के साथ जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। गृह विभाग के आदेश में अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें