सोमवार, 5 अक्टूबर 202611:04:32 PM
Download App
Home/देश

'फिर से सड़क पर आ गई'... : Momos बेचती चंद्रिका को लोगों ने किया Troll

पलक गीते

पलक गीते

Oct 05, 2026
09:31 AM
Momos बेचती चंद्रिका को लोगों ने किया Troll

Entertainment Desk | मीडिया पर कभी सनसनी बनी 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चंद्रिका सड़क पर Momos Cart लगाकर मोमोज बेचती नजर आ रही हैं। उनका एक video सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग जमकर reaction दे रहे हैं।

Bigg Boss से मिली बड़ी पहचान

बता दें, चंद्रिका दीक्षित को Bigg Boss से काफी बड़ी पहचान मिली थी। वड़ा पाव बेचने से लेकर reality show तक का उनका सफर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। लेकिन अब एक बार फिर उन्हें सड़क पर cart लगाकर सामान बेचते देखकर लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

'समय और किस्मत बदलते देर नहीं लगती'

चंद्रिका के इस video को देखकर सोशल मीडिया users कह रहे हैं कि समय और किस्मत बदलते देर नहीं लगती। कुछ लोग उनके पुराने stardom को याद कर रहे हैं, तो कुछ users इसे लेकर उन्हें troll भी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या stardom का experience करने के बाद चंद्रिका फिर से अपने पुराने काम पर लौट आई हैं?

अब Momos भी बेचेंगी चंद्रिका

हालांकि, चंद्रिका ने खुद इस पूरे मामले पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि अब सर्दियां आने वाली हैं और सर्दियों में लोगों को मोमोज खाना काफी पसंद होता है। इसी वजह से उन्होंने खुद मोमोज बनाकर बेचने का फैसला किया है।

'वड़ा पाव भी बेच रही हूं'

चंद्रिका ने ये भी clear किया कि उन्होंने वड़ा पाव बेचना बंद नहीं किया है। वह अभी भी वड़ा पाव बेच रही हैं, लेकिन अब इसके साथ मोमोज भी अपने cart पर बेचेंगी।

Cart लगाने पर फिर Troll हुईं चंद्रिका

चंद्रिका के दोबारा cart लगाने की खबर सामने आने के बाद कुछ users उन्हें troll भी कर रहे हैं। एक user ने comment करते हुए लिखा, 'फिर से सड़क पर आ गई।' वहीं एक दूसरे user ने लिखा, 'फिर रोना-धोना करेगी।' हालांकि, कई लोग उनके इस काम को लेकर उनका support भी कर रहे हैं।

पति संग रिश्ते को लेकर भी रही चर्चा में

बता दें कि कुछ समय पहले चंद्रिका दीक्षित अपने पति के साथ अनबन और divorce drama को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा एक mystery man के साथ romantic video सामने आने के बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर काफी trolling का सामना करना पड़ा था।

फिर हुआ पति संग Patch-Up

हालांकि, बाद में चंद्रिका ने अपने पति के साथ patch-up कर लिया था। दोनों के बीच सुलह होने की खबर ने लोगों को काफी surprise किया था। अब एक बार फिर चंद्रिका अपने Momos Cart को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें