बुधवार, 30 सितंबर 202610:42:38 PM
Download App
Home/देश

ईसी के इस्तीफे पर मप्र कांग्रेस का हल्लाबोल : जिला मुख्यालयों में जले पुतले, इंदौर-जलबपुर में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की, वाटर कैनन से अध्यक्ष घायल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 30, 2026
09:37 AM
जिला मुख्यालयों में जले पुतले, इंदौर-जलबपुर में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की, वाटर कैनन से अध्यक्ष घायल

भोपाल। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। दो दिन पहले यानि 28 सितंबर को प्रदेश में प्रदर्शन करने के बाद ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को भी प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर जबलपुर और रीवा समेत सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इंदौर में प्रदर्शन के दौरान जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की और तीखी नोंकझोंक देखने को मिला। वहीं रतलाम में रतलाम में ज्ञानेश कुमार पुतला फूंका गया।

वहीं जबलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की भी स्थिति बनी।

चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इसके साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।

वाटर कैनन बंद कराने के दौरान जिला अध्यक्ष घायल

वाटर कैनन बंद कराने के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा घायल हो गए। उनके घायल होने के बाद मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तनावपूर्ण स्थिति बनी।

उज्जैन में बैरिकेडिंग हटाकर गेट तक पहुंचे कांग्रेसी, पुतला फूंका

वहीं उज्जैन में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तरणताल से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बैरिकेडिंग हटाकर मुख्य गेट तक पहुंच गए। यहां ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। पुतला जलाने के दौरान कार्यकर्ताओं को माचिस नहीं मिली, जिससे कुछ देर धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। बाद में माचिस मिलने पर पुतला जलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें