शुक्रवार, 26 जून 202607:06:14 PM
Download App
Home/देश

ऑपरेशन सिंदूर बलिदानियों को नमन : दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर अंकित होंगे 6 वीरों के नाम, साहस और समर्पण को याद रखेंगी आने पीढ़ियां

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 26, 2026
07:08 AM
दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल पर अंकित होंगे 6 वीरों के नाम, साहस और समर्पण को याद रखेंगी आने पीढ़ियां

नई दिल्ली। देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छह वीर जवानों की शहादत अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का स्थायी हिस्सा बनने जा रही है। नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में इन सभी शहीदों के नाम ग्रेनाइट की ईंटों पर अंकित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहस और समर्पण को हमेशा याद रखें।

नेशनल वॉर मेमोरियल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह जवानों में भारतीय सेना के पांच और भारतीय वायुसेना के एक सार्जेंट शामिल हैं। शहीदों में सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मूड मुरली नाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह तथा वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

दो वीरों को मिला मरणोपरांत सैन्य सम्मान

इन छह शहीदों में से दो जवानों को उनकी असाधारण वीरता के लिए देश के प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान भी प्रदान किए गए हैं। राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया, जबकि सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को मरणोपरांत वायु पदक प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 8 जून को आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राइफलमैन सुनील कुमार का वीर चक्र उनके माता-पिता सुदेश कुमारी और यश पाल को सौंपा।

त्याग चक्र में अमर होगी शहादत

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का श्त्याग चक्रश् देश के उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। यहां बनी 16 वृत्ताकार ग्रेनाइट दीवारों पर प्रत्येक शहीद का नाम, पद और यूनिट दर्ज की जाती है। अब ऑपरेशन सिंदूर के इन छह वीरों के नाम भी इस गौरवशाली सूची में शामिल होकर सदैव राष्ट्र को प्रेरित करेंगे।

बलिदान को हमेशा याद रखेगा देश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले इन जवानों की शहादत भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगी। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। राष्ट्र उनके साहस, समर्पण और सर्वोच्च त्याग को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद करेगा।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें