वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष लामबंद : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर होंगे प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को ईसी मार्च

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को इंडिया ब्लाक ने बड़ी बैठक की। चुनाव आयोग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ईवीएम को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में इंडिया अलायंस के सभी दलों ने शिरकत की। इतना ही नहीं विपक्षी नेताओं ने संयुक्त पीसी कर चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को वोट का समान महत्व होना चाहिए। संयुक्त पीसी में चुनाव आयुक्त ज्ञाने के खिलाफ आंदोलन तेज करने का भी ऐलान किया गया।
साढ़े तीन घंटे चली बैठक, आंदोलन पर बनी सहमति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। उनके मुताबिक सभी दलों ने इस मुद्दे पर मिलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन बैठक में हिस्सा लिया।
2 से 8 अक्टूबर तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
खड़गे ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के सदस्य 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला मजिस्ट्रेट कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। विपक्षी नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय भी मांगेंगे और चुनावी संस्थाओं को लेकर अपनी चिंताएं उनके सामने रखने की बात कही है।
नवंबर में पांच बड़ी रैलियां, 1 नवंबर को दिल्ली में कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में इंडिया ब्लॉक की ओर से पांच बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी। इनके स्थान और तारीखों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित करने की योजना है।
खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को विपक्ष जनता के बीच लगातार उठा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। चुनाव आयोग ने अपने कामकाज को कानून और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप बताया है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट
ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक की ओर से चुनाव आयोग के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की बात कही और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस की ओर से भी इससे पहले ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की जा चुकी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और उन्होंने 19 फरवरी 2025 को पदभार संभाला था।
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बड़ा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेताओं की प्रतिबद्धता उन लोगों को जवाबदेह ठहराने की लड़ाई लड़ने की है, जिन पर विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का पद या वरिष्ठता महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि भारतीय लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बड़ा है।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष जनता तक चुनाव में कथित धांधली का मुद्दा पहुंचाने में काफी हद तक सफल रहा है। प्छक्प्। ब्लॉक अब जिला स्तर के प्रदर्शन, चुनाव आयोग तक मार्च और आगामी बड़ी रैलियों के जरिए अपने अभियान को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
