शनिवार, 17 अक्टूबर 202611:09:00 PM
Download App
Home/देश

कोलकाता में सप्तमी पर बड़ा हादसा : भीड़ के दबाव में ढहा दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा, 17 लोगों की मौत, कई घायल, मची अफरा-तफरी, अस्पताल पहुंचे सीएम

admin

admin

Oct 17, 2026
04:27 PM
भीड़ के दबाव में ढहा दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा, 17 लोगों की मौत, कई घायल, मची अफरा-तफरी,  अस्पताल  पहुंचे सीएम

कोलकाता। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है सप्तमी पर भारी भीड़ बढ़ने की वजह सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में इसके बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मौके पर

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूजा आयोजक भी स्थिति को संभालने और लोगों की मदद करने में जुट गए।

तेज बारिश के बीच बिगड़े हालात

घटना के समय बाहर तेज बारिश हो रही थी। बारिश के बीच पंडाल में लोगों की भीड़ बढ़ गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पंडाल का ढांचा टूटने से भी हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सीएम अस्पताल पहुंचे, दर्शन बंद

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पंडाल में प्रतिमा के दर्शन बंद कर दिए गए। पंडाल की रोशनी भी बुझा दी गई और बाहर निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पूजा आयोजकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

ममता बनर्जी ने जताया दुख

कोलकाता में हुई इस घटना पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे की खबर पर स्तब्धता जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ममता बनर्जी ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में घायलों और उनके परिवारों को हिम्मत तथा साहस मिले। दुर्गा पूजा के प्रमुख आयोजन के दौरान हुई इस घटना के बाद राहत कार्य और घायलों के उपचार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें