गुरुवार, 7 मई 202611:48:49 AM
Download App
Home/देश

बिना मंत्री की अनुमति के दी गई उद्यान विभाग में नियुक्त : कटघरे में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की भर्ती

admin

admin

May 07, 2026
09:48 AM
कटघरे में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की भर्ती

भोपाल। MP में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में बिना मंत्री की अनुमति के नियुक्तियां देने का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की भर्ती सवालों के कटघरे में खड़ी हो गई है। उधर विभागीय आयुक्त अरविंद दुबे का कहना है कि यह नियुक्तियां पीईबी द्वारा चयनित सूची के आधार पर रिक्त पदों पर दी गई हैं।

जबकि जानकारों का कहना है कि नियुक्ति से पहलेे विभागीय मंत्री का अनुमोदन आवश्यक है, लेकिन 7 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में 8 अभ्यर्थियों की पदस्थापना में इसकी जरूरत नहीं समझी गई। जिससे नियमों का उल्लंघन हुआ है। बावजूद इसके सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को पदस्थ कर दिया गया। इनमेंं से एक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान सीधी और टीकमगढ़ में दो-दो और बालाघाट, देवास और अनूपपुर में एक-एक पद भरे गये हैं।

इनका कहना है

यह पदस्थापनाएं पीईबी द्वारा प्रदान की गई चयनिक सूची के अभ्यर्थियों को दी गई है। शासन के नियमों के तहत ही रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है।

अरविंद दुबे, संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें