गुरुवार, 7 मई 202611:49:35 AM
Download App
Home/देश

Mumbai Airport: 7 मई को बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट : प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे के लिए रहेगा रनवे बंद

अभिलाषा कनाडे

अभिलाषा कनाडे

May 06, 2026
12:37 PM
प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते 6 घंटे के लिए रहेगा रनवे बंद

Mumbai Airport: 7 मई को मुंबई एयरपोर्ट 6 घंटे के लिए बंद रहेगा। प्री-मानसून मेंटेनेंस के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने निर्णय लिया है। गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी फ्लाइट न तो टेकऑफ करेगी और न ही उसकी लैंडिंग होगी।

प्री-मानसून मेंटेनेंस का होगा काम

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, रनवे 09/27 और रनवे 14/32 पर काम होगा। मॉनसून में सुरक्षा के मद्देनजर छोटी-मोटी समस्याओं को ठीक किया जाएगा। जो यात्रियों और उड़ानों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि एयरपोर्ट की पूरी एयरसाइड सुविधा को अच्छी स्थिति में रखने के लिए सालाना मेंटेनेंस किया जाता है।

एयरलाइंस को पहले से दी जानकारी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मेंटेनेंस की जानकारी 6 महीने पहले ही सभी एयरलाइंस और संबंधित पक्षों को दे दी थी जिससे एयरलाइंस को अपने फ्लाइट शेड्यूल पहले से बदलने का मौका मिल गया। एयरपोर्ट ने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ अच्छा कॉर्डिनेशन रखा गया है। एयरपोर्ट पर दोनों रनवे का मेंटेनेंस आधुनिक मशीनों और स्पेशल टीम की मदद से किया जाएगा। प्लानिंग के तहत 6 घंटे के अंदर पूरा काम किया जाएगा।

एयरपोर्ट का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) करता है, जो अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का संयुक्त उद्यम है। इसमें अडानी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है।

अभिलाषा कनाडे
Written By

अभिलाषा कनाडे

खबरी दुनिया की ऑल राउंडर। टीवी जर्नलिज़्म में एक दशक का सफर पूरा कर रही हैं। टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया का प्रगाढ़ अनुभव।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें