Latest News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नए विधानसभा भवन नया रायपुर अटल नगर परिसर में 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट हैं। इस वर्ष का बजट संकल्प थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देना है।
साय सरकार का तीसरा बजट ज्ञान और गति के बाद संकल्प के थीम पर आधारित है। जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है। बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई, वहीं 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 23 नए उद्योग खुलेंगे और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोले जाएंगे। पढ़ें बजट में बड़ी घोषणाएं।
माताओं और बच्चों के लिए घोषणाएं
छत्तीसगढ़ के भविष्य का निर्माण सशक्त माताएं और स्वस्थ, शिक्षित बच्चे करेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के लिए 2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
बस्तर और सरगुजा के सर्वांगीण विकास का बजट
पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका और रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए की ये घोषणाएं
दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ स्थित 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
अधोसंरचना विकास का बजट
राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 68 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के लिए 9,450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सड़कों के विस्तार का बजट
विधानसभा में बजट पेश करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
नगरीय और अधोसंरचना विकास के लिए नई घोषणाएं
औद्योगिक विकास का बजट
औद्योगिक प्रयोजन के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
नगरीय विकास का बजट
मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता में होगा सुधार
दूरस्थ क्षेत्र भी जुड़ेंगे हवाई सेवाओं से
जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा
अधोसंरचना विकास का बजट
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए 400 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ में यहां बनेंगे मेडिकल कॉलेज
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प से विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य सिद्ध होगा। चैधरी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम है। दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
Advertisement
