सत्ता परिवर्तन की चर्चा पर सियासी घमासान : शिवराज ने राहुल को लिया निशाने पर, बोले- ‘चुनाव नहीं जीत सकते तो फैला रहे अराजकत

भोपाल। देश में सत्ता परिवर्तन और कथित ‘रिजीम चेंज’ की कोशिशों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शिवराज ने जोरदार तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 99 बार चुनाव हार चुकी है। एसआईआर के पहले भी हारे, एसआईआर के बाद भी हारे।
अगर जनता के दिलों में स्थान होता तो कब की सफलता मिल गई होती। अब लगा कि चुनाव में जीत नहीं सकते, जनता जिताएगी नहीं, अराजकता फैलाओ। देश को तोड़ो। और यह लड्डू तभी से फूट रहे हैं, जब बंगलादेश में इस तरह की घटना हुई। भड़काने की कोशिश की जा रही है। भ्रम फैलाकर, झूठ फैलाकर अफवाह फैलाकर। मैंने राहुलजी जैसा झूठ बोलने वाला इंसान नहीं देखा। बाकी यह सब तो मोहरे हैं।
सफलता नहीं मिलने पर अराजकता फैलाने की कोशिश
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में सफलता नहीं मिलने के कारण विपक्ष अराजकता फैलाने की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है और देश में अस्थिरता पैदा करने के प्रयास सफल नहीं होंगे। शिवराज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मन में सत्ता परिवर्तन को लेकर उम्मीदें हैं, लेकिन जनता उन्हें चुनावों में समर्थन नहीं दे रही। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हैं और जनता कई बार विपक्ष को नकार चुकी है।
‘भारत बांग्लादेश नहीं है’, अराजकता के आरोपों पर चेतावनी
केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश की राजनीतिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परंपराएं अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, लेकिन ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने भगवान राम की मर्यादा और भगवान कृष्ण की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की जनता नकारात्मक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। चैहान ने शांति और सामाजिक स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
