टीम इंडिया का ऐलान : श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। चयन समिति ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया है, जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रजत पाटीदार को जगह नहीं मिल सकी।
सबसे बड़ा फैसला टी20 टीम की कप्तानी को लेकर सामने आया है। सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक
भारतीय टीम के चयन को लेकर शनिवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में पुरुष चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा जापान में होने वाले एशियाई खेलों और श्रीलंका दौरे (बहुदिवसीय मुकाबलों) के लिए भी टीमों पर चर्चा की गई।
आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को मिला इनाम
आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें टी20 टीम में शामिल किया है।
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार को टीम में जगह नहीं मिलने से कई क्रिकेट प्रशंसक हैरान हैं।
आयरलैंड दौरे का कार्यक्रम
पहला टी20 – 26 जून
दूसरा टी20 – 28 जून

इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम (टी20 सीरीज)
पहला टी20 – 1 जुलाई
दूसरा टी20 – 4 जुलाई
तीसरा टी20 – 7 जुलाई
चौथा टी20 – 9 जुलाई
पांचवां टी20 – 11 जुलाई
इंग्लैंड दौरा: वनडे सीरीज
पहला वनडे – 14 जुलाई
दूसरा वनडे – 16 जुलाई
तीसरा वनडे – 19 जुलाई
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और प्रिंस यादव
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के सामने आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को साबित करने की चुनौती होगी। वहीं, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
नीरज द्विवेदी
5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।
