गुरुवार, 17 सितंबर 202609:43:48 AM
Download App
Home/देश

रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, : खास संदेश में भारत-रूस संबंधों को लेकर कही बड़ी बात

admin

admin

Sep 17, 2026
08:30 AM
खास संदेश में भारत-रूस संबंधों को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को 76 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश से लेकर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। उनके खास मित्र और स के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने उन्होंने भारत-रूस की साझेदारी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की और ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिले सम्मान के लिए आभार जताया।

क्रेमलिन ने संदेश का कुछ हिस्सा साझा किया है। पीएम को सम्मानित शख्स बताते हुए लिखा, “आप (पीएम मोदी) अपने देशवासियों और वैश्विक स्तर पर बहुत अधिक सम्मानित शख्स हैं। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को जितना भी सराहा जाए, कम है।

दिल्ली यात्रा की मेहमाननवाजी को भी किया याद

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में दिल्ली में हुई ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (12-13 सितंबर) के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी। इसका जिक्र भी संदेश में है। भारत में मिली मेहमाननवाजी की प्रशंसा करते हुए आगे लिखा, पिछले सप्ताह नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे और स्नेहपूर्ण स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

मोदी-पुतिन बातचीत को बताया सार्थक

इसके साथ ही द्विपक्षीय वार्ता को ठोस और सार्थक करार देते हुए आगे कहा, हमारी बातचीत निस्संदेह ठोस, स्पष्ट और सार्थक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई, और हमारी चर्चाओं ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को प्रदर्शित किया। हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लाभ के लिए महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।”

ब्रिक्स के दौरान फिर करीब आए भारत-रूस संबंध

नरेंद्र मोदी भारत के सबसे ज्यादा समय तक लगातार सत्ता में रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। यह पीएम के तौर पर उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में गुजरात के सीएम बने थे और 2014 में पीएम बनने तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें