शुक्रवार, 9 अक्टूबर 202611:15:28 PM
Download App
Home/देश

गरबा मां दुर्गा की स्तुति का धार्मिक पर्व : आपत्तिजनक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी करने वालों को सारंग की दो टूक चेतावनी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 09, 2026
08:15 AM
आपत्तिजनक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी करने वालों को सारंग की दो टूक चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में शारदीय नवरात्रि से पहले गरबा पंडालों में एंट्री और पहचान सत्यापन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि गरबा कोई मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं बल्कि मां दुर्गा की आराधना और स्तुति का धार्मिक पर्व है। अगर नियमों को उल्लंघन किया तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गरबा कोई मनोरंजन या केवल कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मां दुर्गा की पूजा और स्तुति का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर इसे लेकर आपत्तिजनक गतिविधियों या टिप्पणियों से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में उन्हें रोका जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सारंग ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-प्रियंका का किया जिक्र

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सारंग ने कहा कि पार्टी में दिल्ली से लेकर भोपाल तक अंदरूनी मतभेद हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव में जीतती है, तब पार्टी ऐसे आरोप नहीं लगाती, लेकिन हारने पर वोट चोरी का मुद्दा उठाती है। यह सारंग की राजनीतिक प्रतिक्रिया थी।

दमखेड़ा मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित दमखेड़ा में गौवंश काटे जाने के कथित मामले पर मंत्री ने कहा कि इस घटना में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें