शुक्रवार, 26 जून 202607:19:04 PM
Download App
Home/देश

महिला टी20 विश्व कप : सेमीफाइनल का महासंग्राम हुआ रोचक, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश की भी उम्मीदें बरकरार

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 26, 2026
10:42 AM
सेमीफाइनल का महासंग्राम हुआ रोचक, भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश की भी उम्मीदें बरकरार

नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को मजबूती दी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रन से हराकर अंतिम चार की दौड़ में खुद को बनाए रखा। अब ग्रुप का फैसला रविवार को होने वाले मुकाबलों पर निर्भर करेगा।

भारतीय टीम ने चार मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक हासिल कर लिए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम का अब आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। लगातार चार मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और पहले ही शानदार लय में नजर आ रही है।

जीत से खुलेगा सेमीफाइनल का दरवाजा

भारत के लिए समीकरण पूरी तरह स्पष्ट है। यदि टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो बिना किसी अन्य परिणाम पर निर्भर हुए सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए श्करो या मरोश् जैसा साबित होगा।

नेट रन रेट बना भारत की सबसे बड़ी ताकत

भारतीय टीम का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से काफी बेहतर है, जिससे उसे अतिरिक्त बढ़त मिली हुई है। यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो दक्षिण अफ्रीका के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। हालांकि इसके लिए उसे अपने अंतिम मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार की भी उम्मीद करनी होगी।

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की उम्मीदें बरकरार

दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। अब उसकी नजर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होगी। दूसरी ओर बांग्लादेश की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता बेहद कठिन है।

बांग्लादेश को अपने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 100 से अधिक रन से हराना होगा। इसके अलावा उसे यह भी उम्मीद करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया से कम से कम 130 रन के बड़े अंतर से हार जाए। मौजूदा परिस्थितियों में यह समीकरण लगभग असंभव नजर आता है।

रविवार को होने वाले मुकाबले ग्रुप ए की तस्वीर पूरी तरह साफ कर देंगे। सबसे ज्यादा निगाहें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली भिड़ंत पर रहेंगी, क्योंकि इसी मैच का परिणाम तय करेगा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें