Download App

Latest News

मप्र बजट सत्रः भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में गरमाई सदन की तासीर : मौतों को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मोहन-राजेन्द्र और कैलाश से मांगा इस्तीफापाकिस्तानः कराची में गैस धमाके से छह लोगों की गई जान : बिल्डिंग के ढहने से कई हुए घायल, बलूचिस्तान के गैस प्लांट में भी धमाकाबजट खाली, थाली भी खाली : कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में किया जोरदार प्रदर्शन, बापू की प्रतिमा के सामने बजाई थालियां भीटी-20 विश्व कप : कोलंबो में आज टकराएंगे श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंचने दोनों टीमें लगाएंगी जोर

यूपी में देर रात नहर में गिरी बेकाबू कार : डूबने से तीन लोगों की मौत, इसमें दो महिलाएं, औरैया में हुआ दर्दनाक हादसा

डूबने से तीन लोगों की मौत, इसमें दो महिलाएं, औरैया में हुआ दर्दनाक हादसा
a

admin

Feb 19, 202611:53 AM

औरेया। उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के अछल्दा थाना इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं हैं। यह घटना रात के समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नीचे से निकली नहर में हुई, जब कार इटावा की तरफ जा रही थी।

जैसे ही हादसा हुआ, वहां अफरा-तफरी मच गई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग ने एहतियातन नहर का पानी बंद करवा दिया है। मृतकों की पहचान राजीव कुमार गुप्ता (50), पत्नी मधू गुप्ता (48), शुभम गुप्ता (27) निवासीगण भरथना इटावा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कार सवार दिबियापुर से बारात समारोह में शामिल होकर भरथना की ओर लौट रहे थे। देर रात अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा पलटी. रात होने के कारण किसी को घटना की भनक नहीं लगी। सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्रामीणों ने नहर में कार का टायर ऊपर दिखाई देने पर 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अछल्दा पी. पुनीत मिश्रा और थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया।

कार के अंदर मिला शादी का कार्ड

कार डस्टर बताई जा रही है। जब गाड़ी को बाहर निकाला गया तो उसमें एक महिला और दो पुरुष मृत अवस्था में मिले। कार के अंदर मिले शादी के कार्ड से मृतकों की पहचान भरथना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

घटना से परिवार में पसरा मातम

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने नहर में गाड़ी का टायर दिखाई देने पर सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर गाड़ी बाहर निकाली गई। गाड़ी डस्टर थी। अंदर एक महिला और दो पुरुष मिले, जिनकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
यूपी में देर रात नहर में गिरी बेकाबू कार : डूबने से तीन लोगों की मौत, इसमें दो महिलाएं, औरैया में हुआ दर्दनाक हादसा