राम मंदिर चढ़ावा घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर : ट्रस्ट के दो प्रमुख पदाधिकारी चंतप राय और अनिल मिश्रा ने छोड़ा पद, चेताया था योगी ने

लखनऊ। राम मंदिर दान प्रकरण में जांच तेज होने के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो प्रमुख सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में की गई कड़ी संस्तुतियों के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस्तीफों को लेकर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे जांच की कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी दोषी होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को योगी के सख्त रुख से ही जोड़कर देखा जा रहा है।
इस मामले में इससे पहले ट्रस्ट की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसआईटी अब कथित वित्तीय अनियमितताओं के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच एजेंसी बैंक खातों, संपत्तियों, मोबाइल रिकॉर्ड और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुटी हुई है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।
सरकार का साफ संदेशकृदोषी कोई भी हो, कार्रवाई तय
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कुछ गंभीर टिप्पणियां और सिफारिशें की गई थीं, जिसके बाद जांच का दायरा और गति दोनों बढ़ा दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होगी तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि जांच में किसी को भी विशेष संरक्षण नहीं मिलेगा।
इस्तीफों के बाद उठे कई नए सवाल
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसे जांच की दिशा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी नजर एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होती है।
अंतिम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
फिलहाल जांच जारी है और कई अहम पहलुओं की पड़ताल बाकी है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट में क्या नए तथ्य सामने आते हैं, क्या जांच का दायरा और विस्तृत किया जाता है तथा क्या ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार के बदलाव की सिफारिश की जाती है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
