सपा-कांग्रेस को सिर्फ मुसलमानों की चिंता : योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, पीलीभी में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत को बड़ी सौगात दी। बरखेड़ा विधानसभा के पतरासा में कुंवरपुर गांव में 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिनकी लागत 569.11 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सीएम योगी ने करीब ढाई हजार विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किए।
जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों, वंचितों और विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा की है।
कांग्रेस-सपा की राजनीति तुष्टिकरण तक सीमित
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभाजन और बाद में बांग्लादेश में प्रताड़ना झेलने वाले हजारों हिंदू परिवार दशकों तक अपने अधिकारों से वंचित रहे। कांग्रेस और सपा ने कभी उनकी चिंता नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति केवल मुसलमानों के तुष्टिकरण तक सीमित रही, जबकि भाजपा सरकार ने नागरिकता और भूमि अधिकार देकर पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का अवसर दिया है।
पीलीभीत में विस्थापितों को मिल रहा भूमि अधिकार
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पीलीभीत में करीब 2,500 विस्थापित परिवारों, यानी लगभग 15 हजार लोगों को नागरिकता और भूमि अधिकार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे करीब 55 हजार परिवारों को चरणबद्ध तरीके से अधिकार दिलाने का अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत पीलीभीत से हुई है और आगे बाराबंकी, बहराइच सहित अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
सपा पर ऐसे किया कटाक्ष
समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि जो लोग दोपहर 12 बजे उठते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं, उन्हें गरीबों का दर्द कभी समझ नहीं आ सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने केवल एक परिवार और एक क्षेत्र के विकास पर ध्यान दिया, जबकि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
यूपी में कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का जिक्र
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडों और माफियाओं का आतंक था, लेकिन अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, ष्आज उत्तर प्रदेश में श्नो दंगा, नो कर्फ्यू, सब चंगाश् का माहौल है और कानून का राज स्थापित हुआ है।ष्
मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की नींव
योगी ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की नींव है। गंगा एक्सप्रेसवे, आर्थिक कॉरिडोर, बेहतर सड़कें, रेलवे और हवाई संपर्क प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व, मेडिकल कॉलेज, सड़क चैड़ीकरण, पर्यटन और कौशल विकास जैसी परियोजनाओं ने जिले को नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पीलीभीत आने वाले वर्षों में विकास और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
