सोमवार, 5 अक्टूबर 202611:02:45 PM
Download App
Home/देश

एसआईआर पर अफवाहों से दूर युवा : सीएम मोहन की अपील, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं नाम

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 05, 2026
10:47 AM
सीएम मोहन की अपील, 18 वर्ष पूर्ण करने वाले वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं नाम

भोपाल। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी बवाल चरम पर है। केन्द्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों ही विपक्ष के निशाने पर है। सबसे ज्यादा धमासान फार्म 6 को लेकर मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस फार्म की वजह से युवा वोटरों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। इस सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने युवाओं से अपील की है कि एसआईआर पर अफवाहों से दूर रहें, केवल आधिकारित प्रक्रिया पर ही भरोसा करें।

सीएम ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए विश्वसनीय मतदाता सूची जरूरी है। प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि पुनरीक्षण को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम पर भरोसा न करें और निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही जानकारी प्राप्त करें।

हर मतदाता अपने नाम की करे पुष्टि

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक जागरूक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें और निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग दें।

उन्होंने विशेष रूप से उन युवाओं से अपील की है, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। मुख्यमंत्री के मुताबिक मतदान का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जुड़ा है।

फॉर्म-6 और घोषणा पत्र को लेकर दी जानकारी

डॉ. यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 और घोषणा पत्र सहित पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। इसलिए नागरिकों को किसी अनधिकृत जानकारी या अफवाह के बजाय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम की पुष्टि कर यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसका मतदान का अधिकार सुरक्षित रूप से मतदाता सूची में दर्ज है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें