बुधवार, 15 जुलाई 202611:10:06 PM
Download App
Home/देश

बांकीपुर उपचुनाव : वोटिंग से पहले पीके की पार्टी में बड़ी सेंध, दो दिग्गज समेत कई ने ज्वाइन की भाजपा, सिन्हा का क्षेत्र में खास प्रभाव

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 15, 2026
10:25 AM
वोटिंग से पहले पीके की पार्टी में बड़ी सेंध, दो दिग्गज समेत कई ने ज्वाइन की भाजपा, सिन्हा का क्षेत्र में खास प्रभाव

पटना। बिहार की बांकीपुर समेत मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। लेकिन इससे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा सियासी झटका लगा है। वोटिंग से एक पखवाड़ा पहले पार्टी के सीनियर नेता बिट्टू सिंह और केसी सिन्हा समेत कई नेता जन सुराज का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि केसी सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में कुम्हरार सीट से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव से ठीक पहले उनके और बिट्टू सिंह जैसे नेताओं के पाला बदलने से अब चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसा इसलिए की विधानसभा उपचुनाव में बांकीपुर से प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं। इस क्षेत्र में केसी सिन्हा का अच्छा प्रभाव माना जाता है, ऐसे में इसका फायदा भाजपा उठा सकती है।

नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। नीरज युवा मोर्चा से जुड़े नेता हैं। बीजेपी ने उन्हें पिछले उम्मीदवार अभिषेक कुमार (बंटी) के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उतारा है। जहां प्रशांत किशोर खुद मैदान में हैं।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें