मंगलवार, 14 अप्रैल 202610:44:13 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

वैभव को पहली गेंद पर करूंगा आउट : डेब्यू मैच में आरआर के खिलाफ इतिहास रचने वाले हिंगे का बड़ा खुलासा

admin

admin

Apr 14, 2026
06:18 AM
डेब्यू मैच में आरआर के खिलाफ इतिहास रचने वाले हिंगे का बड़ा खुलासा

हैदराबाद। हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच के युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाते हुए आरआर के खिलाफ इतिहास रच दिया है। विदर्भ के इस युवा पेसर नहे जहां अपने ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज को आउट किया। वहीं उसी ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने राजस्थान की बल्लेबाजी को ऐसे चीर दिया जैसे गर्म मक्खन पर चाकू चलता है।

हिंगे ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही लिख लिया था कि वह डेब्यू में 4-5 विकेट ले सकते हैं, और उन्होंने इसे सच भी कर दिखाया। बता दें कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद धु्रव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास

मैच के बाद उन्होंने कहा, मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था। मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास है। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है, जब मैंने उस समय अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उस समय कई बार उन्होंने मेरी कम उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया था।

प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, किसी तरह मेरी क्रिकेट शुरू हुई। उसके बाद, मैं बस खेलता रहा। यहां खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं।

वैभव के विकेट पर यह बोले हिंगे

वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर हिंगे ने कहा, वह सबसे अच्छा विकेट था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, या तो बाउंसर से या किसी और तरह से। मुझे बस पहली ही गेंद पर उसका विकेट चाहिए था। यही योजना थी। तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के बारे में प्रफुल ने कहा, ष्वरुण भाई ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। इंजरी से पूरी तरह ऊबर चुका हूं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें