शुक्रवार, 10 जुलाई 202607:51:25 PM
Download App
Home/देश

दतिया उपचुनाव : भाजपा ने आशुतोष पर लगाया दांव, नरोत्तम की उम्मीदों को झटका, संगठन के भरोसे मैदान में उतरे तिवारी

admin

admin

Jul 10, 2026
04:30 PM
भाजपा ने आशुतोष पर लगाया दांव, नरोत्तम की उम्मीदों को झटका, संगठन के भरोसे मैदान में उतरे तिवारी

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा ने अपने उम्मीदवार को ऐलान कर दिया है। लंबे मंथन के बाद संगठन ने इस बार आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। आशुतोष के नाम ऐलान होने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया। बता दें कि दतिया उप चुनाव के मैदान में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के उतरने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन भाजपा ने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है।

संघ और संगठन की पृष्ठभूमि से मिला भरोसा

आशुतोष तिवारी लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान ग्वालियर क्षेत्र के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नजदीकी के चलते पार्टी ने उन्हें दतिया जैसी महत्वपूर्ण सीट पर उम्मीदवार बनाया है।

मूल रूप से दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र से जुड़े तिवारी स्थानीय समीकरणों को समझने वाले नेता माने जाते हैं। भाजपा ने इस सीट पर जातीय संतुलन को बनाए रखते हुए ब्राह्मण चेहरे पर ही भरोसा जताया है, लेकिन नेतृत्व का चेहरा बदल दिया है।

नरोत्तम के मजबूत नेटवर्क की भरपाई होगी चुनौती

दतिया सीट पर भाजपा की राजनीति लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव के इर्द-गिर्द रही है। उनका क्षेत्र में मजबूत जनाधार और बूथ स्तर तक फैला संगठनात्मक नेटवर्क पार्टी की बड़ी ताकत माना जाता रहा है। अब नए प्रत्याशी के सामने सबसे बड़ी चुनौती कम समय में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और पुराने नेटवर्क को अपने पक्ष में मजबूत करना होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने आशुतोष तिवारी के जरिए संगठन की ताकत और नए नेतृत्व के भरोसे चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। हालांकि, दतिया की जनता नए चेहरे को कितना स्वीकार करती है, यह चुनाव परिणाम ही तय करेंगे।

कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी

दतिया सीट पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई है। कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पार्टी में राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें