रविवार, 11 अक्टूबर 202611:57:28 PM
Download App
Home/मनोरंजन

‘Being Salman Khan’की पाठशाला : Bollywood Star सलमान का YouTube पर धमाका ,खुद बने टीचर और स्टूडेंट

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Oct 11, 2026
07:55 AM
Bollywood Star सलमान का YouTube पर धमाका ,खुद बने टीचर और स्टूडेंट

Entertainment News Updates in Hindi: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपना नया YouTube चैनल ‘Being Salman Khan’ लॉन्च किया है। चैनल के पहले वीडियो में भाईजान बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने Insta पर की बधाई

सलमान खान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने तमाम फैन्स के लिए मैसेज लिखा है जिसमें उन्होंने फैन्स को थैंक्स बोला है उनका चैनल देखने के लिए

“मेरा YouTube चैनल देखने के लिए आपका शुक्रिया। मैं समझता हूं कि फिलहाल यह कंटेंट आपके लिए नहीं है, लेकिन आप यह भी समझिए कि यह आपके नन्हे-मुन्नों के लिए है। देखते हैं, यह सफर कैसा रहता है! थोड़ी-सी मस्ती के साथ प्यार और परिवार का साथ भी जरूरी है। बच्चों के लिए शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है। है ना?”

सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल ‘Being Salman Khan’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में एक नई शुरुआत की है। भाईजान ने अपना YouTube चैनल ‘Being Salman Khan’ लॉन्च किया है। इस चैनल के जरिए फैंस को उनकी जिंदगी से जुड़े खास पल और पर्दे के पीछे की झलक देखने को मिल सकती है।

चैनल के पहले वीडियो में सलमान खान का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वीडियो में वह टीचर बनकर बच्चों को बॉडी पार्ट्स के बारे में सिखाते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज फैंस के लिए काफी दिलचस्प है। आमतौर पर बड़े पर्दे पर एक्शन और स्वैग से दर्शकों का दिल जीतने वाले सलमान इस वीडियो में बच्चों के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

YouTube चैनल ‘Being Salman Khan’

खास बात ये है कि सलमान खान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ('बीइंग सलमान खान') पर पहले ही दिन (24 घंटे में) लगभग 65,000 (65 हजार से ज्यादा) सब्सक्राइबर्स/फॉलोअर्स आ गए थे .सलमान खान के एक्स पर 42.1 मिलियन  और इंस्टाग्राम पर 72.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसके बाद अब यूट्यूब पर एंट्री करते ही  34 हजार लोगों ने उन्हें सब्सक्राइब कर लिया है. 

‘मातृभूमि’ और ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी चर्चा में भाईजान

सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 20 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं , YouTube चैनल की लॉन्चिंग के साथ सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ और वामशी पैदिपल्ली की फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बनी हुई है। अब फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि सलमान अपने नए चैनल के जरिए आगे किस तरह का कंटेंट साझा करते हैं।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें