मंगलवार, 22 सितंबर 202609:23:49 AM
Download App
Home/मनोरंजन

द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में आस्था की झलक : ‘छठी मइया’ गाने में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं तमन्ना, कही यह बात

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Sep 22, 2026
08:03 AM
‘छठी मइया’ गाने में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं तमन्ना, कही यह बात

मुंबई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में छठ पूजा को खास अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इसका स्पेशल गाना ‘छठी मइया’ (बोले तो ‘छठी मइया सुनीं लीं विनती हमार) दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहा है। गाने में तमन्ना पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं और इसे सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान तमन्ना ने छठ पूजा को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं की तारीफ करते हुए कहा कि इस त्योहार को पर्दे पर पेश करते समय हर छोटी-बड़ी बात का खास ध्यान रखा गया है। अभिनेत्री के मुताबिक, फिल्म की टीम ने छठ की भावनाओं और परंपराओं को सम्मान के साथ दिखाने की कोशिश की है।

‘छठ पूजा आभार का प्रतीक है’

तमन्ना ने कहा कि छठ पूजा उनके लिए भी बेहद खास त्योहार है। उन्होंने इसके महत्व को बताते हुए कहा कि यह हमारे पास मौजूद चीजों के प्रति आभार और शुक्रगुजार होने का अवसर देता है। अभिनेत्री ने कहा कि गाने में भी छठ की इसी भावना और उससे जुड़े भावनात्मक पक्ष को खूबसूरती से पेश किया गया है। उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने का मौका देने के लिए मेकर्स का शुक्रिया भी अदा किया। तमन्ना ने कहा कि ‘छठी मइया’ गाने को मिल रही प्रतिक्रिया से वह खुश हैं और यह फिल्म पूरी टीम के लिए खास है।

लोककथाओं को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश

अभिनेत्री ने कहा कि भारत में लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए स्पष्ट विजन और संवेदनशीलता की जरूरत होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म में दिखाई गई कहानी और संस्कृति से जुड़ाव महसूस करेंगे।

तमन्ना ने बताया कि फिल्म में छठ पूजा को जिस तरह से दिखाया गया है, उसके पीछे टीम की समझ और सम्मान की भावना रही है। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान त्योहार से जुड़ी बारीकियों का विशेष ध्यान रखा गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली फिल्म

‘द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। यह दोनों कलाकारों की पहली साथ की फिल्म है। फिल्म में मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसे बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें