शनिवार, 3 अक्टूबर 202611:55:13 PM
Download App
Home/देश

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर विवाद : रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल, सिर और हाथ पर किया चाकू से वार

admin

admin

Oct 03, 2026
05:04 PM
रैपिडो चालक पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल, सिर और हाथ पर किया चाकू से वार

भोपाल। शाहपुरा इलाके में चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक ने रैपिडो चालक के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढऩे पर आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और हाथ में चोट आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट की स्थिति दिखाई दे रही है। मामले में चुनभट्टी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद रामराज ने पुलिस से शिकायत की।

कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पीडि़त रामराज सिंह शाहपुरा सी सेक्टर का निवासी है और रैपिडो चलाता है। वह इलाके में एक चाय की दुकान पर गया था। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर उसका ऑटो चालक नसीम खान से विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद नसीम खान ने गाली-गलौज करते हुए रामराज के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं नसीम खान ने चाकू निकालकर रामराज के सिर और हाथ पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर से खून निकलने लगा और हाथ में भी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया।

जाते-जाते जान से मारने की धमकी का आरोप

पीडि़त का आरोप लगाया है कि कि मारपीट और चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सामने आए वीडियो के आधार पर भी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की भूमिका और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें