बेटे की फिल्म देखकर भावुक हुए आमिर खान : इवेंट में दिखा मजेदार अंदाज, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मुंबई में फिल्म का म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया, जहां आमिर खान भावुक भी नजर आए और उनका मजेदार अंदाज भी देखने को मिला।
फिल्म देखकर रो पड़े आमिर खान
इवेंट के दौरान आमिर खान ने एक्ट्रेस साई पल्लवी और बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म देखी। फिल्म के एक गाने को देखते समय आमिर काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। वह अपनी टी-शर्ट से आंसू पोंछते भी नजर आए।
इवेंट में दिखा मजेदार मोमेंट
इसी इवेंट से आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मंच पर खड़े होकर अचानक ‘नेचर्स कॉल’ का इशारा करते हुए कहते हैं “दो मिनट में आता हूं।” यह सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। एक और वीडियो में वह झुककर चुपचाप मंच से बाहर जाते दिखे।
साई पल्लवी की जमकर तारीफ
इवेंट में आमिर खान ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार साई पल्लवी देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।
गर्लफ्रेंड गौरी भी पहुंचीं इवेंट में
इस मौके पर आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट भी नजर आईं। वह जुनैद खान के साथ इवेंट में पहुंचीं और पूरे समय उनका साथ देती दिखीं।
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म एक दिन से साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा में 1 मई को रिलीज होगी।

ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
