पेट्रोल-डीजल की मार से फूटा गिग वर्कर्स का गुस्सा : मांग पूरी करने सड़क पर उतरने दी चेतावनी, आज पांच घंटे ठप रहेगी सेवाएं

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों ने अब देश के करोड़ों गिग और ऐप आधारित कामगारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। ईंधन दरों में हालिया बढ़ोतरी के बाद गिग और प्लेटफॉर्म सेवा श्रमिक संघ (जीआईपीएसडब्ल्यूयू) ने सरकार और बड़ी डिजिटल कंपनियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में ऐप आधारित सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।
यूनियन ने शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक देशभर में ऐप आधारित सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने का आह्वान किया है। इस दौरान फूड डिलीवरी, कैब सेवा, लॉजिस्टिक्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लाखों वर्कर्स विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। संगठन का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों ने कामगारों की कमाई लगभग खत्म कर दी है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने बिगाड़े हालात
जीआईपीएसडब्ल्यूयू के अनुसार देशभर में करीब 1.2 करोड़ गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स इस संकट से सीधे प्रभावित हो रहे हैं। यूनियन का कहना है कि 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। संगठन ने इसे पिछले चार वर्षों की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की ईंधन मूल्य वृद्धि बताया है।
“20 रुपये प्रति किलोमीटर तय करे सरकार”
यूनियन अध्यक्ष सीमा सिंह ने सरकार और ऐप कंपनियों से मांग की है कि डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के लिए न्यूनतम 20 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान तय किया जाए। उनका कहना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच मौजूदा भुगतान व्यवस्था में काम करना मुश्किल होता जा रहा है।
गर्मी और महंगाई ने बढ़ाई परेशानी
यूनियन ने कहा कि डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट वर्कर्स तेज गर्मी, बारिश और खराब मौसम में घंटों सड़क पर काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त भुगतान नहीं मिल रहा। संगठन ने आरोप लगाया कि ैूपहहलर्, वउंजव और ठसपदापज जैसी कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन वर्कर्स की आय में कोई राहत नहीं दी जा रही।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
यूनियन ने साफ कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो देशभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन का दावा है कि हजारों गिग वर्कर्स अब इस पेशे को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि बढ़ती महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
