सोनाक्षी-जहीर की पेंटिंग पर बवाल : गायत्री मंत्र और कलमा साथ-साथ, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की ताजा पोस्ट ने छेड़ी नई बहस जानिए मामला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी नहीं, बल्कि उनके घर में लगी एक खास पेंटिंग है। इस पेंटिंग में गायत्री मंत्र और कलमा को एक ही फ्रेम में दर्शाया गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, सोनाक्षी ने इस पेंटिंग के पीछे की भावना साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखी है।

इस पेंटिंग की खास बात यह है कि इसमें गायत्री मंत्र और कलमा को एक ही फ्रेम में दर्शाया गया है। सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी शादी के दौरान जब पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, उसी समय अजान की आवाज भी सुनाई दे रही थी। उनके अनुसार, दोनों प्रार्थनाओं का यही संगम उनके रिश्ते की खूबसूरती और उनके घर की खुशहाली का प्रतीक है।
सोनाक्षी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान उनकी दोस्त ने इस पेंटिंग का विचार साझा किया था। उनका कहना है कि यह कलाकृति उनके विश्वास, प्रेम और आपसी सम्मान को दर्शाती है। अब यह पेंटिंग उनके घर में लगी है और उनके मुताबिक, यह उनके परिवार के लिए प्रेम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

हालांकि सोशल मीडिया पर इस पेंटिंग को लेकर बहस छिड़ी हुई है, लेकिन सोनाक्षी और जहीर का कहना है कि यह उनके रिश्ते में मौजूद आपसी सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है।

नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
