बुधवार, 19 अगस्त 202612:14:21 PM
Download App
Home/मनोरंजन

अनुपम खेर का फिटनेस फंडा: : जिम में बहाया पसीना, बोले- मेहनत के साथ फोटो का सबूत भी जरूरी, वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 19, 2026
06:52 AM
जिम में बहाया पसीना, बोले- मेहनत के साथ फोटो का सबूत भी जरूरी, वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर अभिनय के साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम में वर्कआउट करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ अभिनेता का मजेदार अंदाज भी देखने को मिला, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

जिम और वर्कआउट को बताया पसंदीदा

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर जिम से तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें जिम जाना और वर्कआउट करना बेहद पसंद है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक्सरसाइज के बाद खड़े होकर फोटो खिंचवाना उन्हें और भी ज्यादा पसंद है। अभिनेता ने लिखा, “मेहनत भी जरूरी है और उसका फोटोग्राफी प्रमाण भी।” उनकी इस पोस्ट ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

फिटनेस से भी युवाओं को कर रहे प्रेरित

अनुपम खेर की फिटनेस को लेकर सक्रियता सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती है। फैंस उनकी फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ उनकी फिटनेस को भी पसंद करते हैं। अभिनेता नियमित वर्कआउट के जरिए यह संदेश देते नजर आते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वह सोशल मीडिया और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। साथ ही कई सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।

दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम खेर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर ने हाल ही में ‘खोसला का घोसला 2’ और सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी की है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक म्यूजिकल फैमिली फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुपम खेर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

‘खोसला का घोसला 2’ में फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी

‘खोसला का घोसला 2’ वर्ष 2006 में आई चर्चित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का सीक्वल है। इसमें अनुपम खेर और बोमन ईरानी समेत पुरानी स्टार कास्ट के कई कलाकार फिर नजर आएंगे। रवि किशन और दिव्या खोसला कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और आसपास के इलाकों में पूरी हो चुकी है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें