शनिवार, 16 मई 202608:51:30 AM
Download App
Home/देश

धार रोड की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग : काले धुएं और गुबार से दहला इंदौर, सुबह-सुबह उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी

admin

admin

May 16, 2026
06:53 AM
काले धुएं और गुबार से दहला इंदौर, सुबह-सुबह उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी

इंदौर। इंदौर के धार रोड स्थित प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसका काला धुआं और गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि डीयू ड्रॉप एरिगेशन नाम की इस फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का दाना रखा हुआ था। इसी कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकलकर्मियों को फैक्ट्री के अंदर घुसने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पोकलेन मशीन और फायर फाइटिंग रोबोट भी बुलाए गए ताकि टीन शेड और मलबा हटाकर अंदर तक पानी पहुंचाया जा सके।

35 टैंकर पानी और फोम का इस्तेमाल

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 7 गाड़ियां लगातार मशक्कत करती रहीं। खबर लिखे जाने तक करीब 35 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया जा चुका था। त्त्ब्।ज् के डिप्टी फायर ऑफिसर अजय कुमार ने बताया कि फैक्ट्री के आसपास पानी का पर्याप्त स्रोत नहीं होने के कारण परेशानी आई, लेकिन दूसरे इलाकों से पानी मंगाकर आग बुझाने का काम जारी रखा गया। आग पर काबू पाने के लिए फोम का भी उपयोग करना पड़ा।

जेसीबी से चादरें हटाकर बुझाई जा रही आग।

आसपास का इलाका कराया खाली

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली करा दिया ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं पास में मौजूद अन्य फैक्ट्रियों के संचालकों में भी डर का माहौल बना रहा कि आग कहीं उनके परिसर तक न पहुंच जाए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद कुरैशी के अनुसार परिसर में लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि अमावस्या होने के कारण शनिवार को मजदूर काम पर नहीं आए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फैक्ट्री में सामान्य दिनों में 30 से 35 कर्मचारी दिन-रात की शिफ्ट में काम करते हैं।

प्रशासन ने शुरू कराई जांच

नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें