रविवार, 18 अक्टूबर 202601:27:11 AM
Download App
Home/धर्म

नवरात्रि पर देवी धामों में भक्तों का रेला : मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजे मप्र-यूपी के शक्ति पीठ, देवास की माता टेकरी और देवी धाम में लगी लंबी कतारें

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 17, 2026
06:47 AM
मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजे मप्र-यूपी के शक्ति पीठ, देवास की माता टेकरी और देवी धाम में लगी लंबी कतारें

मैहर-देवास। शारदीय नवरात्रि में देवी धामों में भक्तों का रेला देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के 7वें दिन भी ऐसा ही देखने को मिला मध्यप्रदेश के मैहर-देवास से लेकर प्रयागराज तक भक्त मां कालरात्रि की आराधना में लीन दिखाई दिए। अल सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और परिसर माता के जयकारों, घंटियों की गूंज और भजन-कीर्तन से गूंज उठे।। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संकटों से मुक्ति की कामना की।

बता दें कि नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी का यह स्वरूप भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाला है। देशभर के मंदिरों में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रयागराज, देवास और मैहर के शक्तिपीठों में उमड़ी भीड़ ने नवरात्रि के दौरान लोगों की अटूट आस्था और भक्ति को दर्शाया।

देवास की माता टेकरी पर मन्नत मांगने पहुंचे भक्त

Tomorrow, Bhoomi Pujan of Devi Lok will be held at Mata Tekri.

मध्य प्रदेश के देवास में प्रसिद्ध माता टेकरी पर भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रातःकालीन आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और मां चामुंडा के दर्शन किए। यहां कुछ श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की आस में घुटनों के बल चलकर माता के दरबार तक पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता टेकरी का मंदिर अत्यंत प्राचीन है और श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। भक्त सच्चे मन से प्रार्थना कर माता से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं।

मैहर में मां शारदा के दरबार में विशेष पूजा

मध्य प्रदेश के मैहर स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा शक्तिपीठ धाम में भी नवरात्रि के सातवें दिन विशेष पूजा-अर्चना की गई। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर के प्रधान पुजारी पवन जी महाराज (दाऊ सरकार) ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा संपन्न कराई। पूरे मैहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रयागराज के ललिता देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Naimisharanya maa lalita devi

प्रयागराज स्थित प्राचीन मां ललिता देवी शक्तिपीठ में सुबह मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल, फल, फूल और मिष्ठान अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। नवरात्रि के दौरान मंदिर में शतचंडी पाठ, दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शाम को माता रानी का भव्य श्रृंगार भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें