मंगलवार, 16 जून 202610:22:48 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों का धमाका : 19 जून को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी 6 बड़ी फिल्में

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 16, 2026
10:47 AM
19 जून को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, एक साथ रिलीज होंगी 6 बड़ी फिल्में

सिनेमा प्रेमियों के लिए 19 जून का शुक्रवार बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक-दो नहीं बल्कि छह बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एनिमेशन जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के बीच दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। शाहिद कपूर से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक कई बड़े सितारे इस शुक्रवार सिनेमाघरों में नजर आएंगे। 19 जून को रिलीज होने वाली फिल्मों की सूची में सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्देशक होमी अदजानिया की इस फिल्म में रोमांस, इमोशन और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।


19 जून की बड़ी रिलीज
• कॉकटेल 2
• टॉय स्टोरी 5
• चिन्ना चिन्ना आसाई
• मां इंटी बंगाराम
• दीवाना
• बालन द बॉय

हॉलीवुड और एनिमेशन फिल्मों के प्रशंसकों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। लोकप्रिय एनिमेशन फ्रेंचाइजी 'टॉय स्टोरी 5' भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में एक बार फिर बज और वुडी की दोस्ती और रोमांचक सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।


दक्षिण भारतीय सिनेमा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चिन्ना चिन्ना आसाई' भी 19 जून को रिलीज हो रही है। इंद्रन्स और मधु स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी प्यार, रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।


वहीं अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मां इंटी बंगाराम' भी इसी शुक्रवार रिलीज होगी। फिल्म में सामंथा दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी। एक्शन और कॉमेडी के मिश्रण वाली इस फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


किस फिल्म में क्या खास?
• कॉकटेल 2 – रोमांस और ड्रामा
• टॉय स्टोरी 5 – एनिमेशन और एडवेंचर
• चिन्ना चिन्ना आसाई – रोमांटिक ड्रामा
• मां इंटी बंगाराम – एक्शन और कॉमेडी
• दीवाना – कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस
• बालन द बॉय – ड्रामा और थ्रिलर


हर्षित रेड्डी और स्मेहा मणिमेगालाई अभिनीत 'दीवाना' भी इसी दिन रिलीज होगी। श्रीकांत संगीशेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। युवा दर्शकों को यह फिल्म खास तौर पर आकर्षित कर सकती है।


इसके अलावा 'मंजुम्मेल बॉयज' के निर्देशक चिदंबरम की फिल्म 'बालन द बॉय' भी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।


कुल मिलाकर 19 जून का शुक्रवार सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन का डबल नहीं बल्कि सिक्सर पैक लेकर आ रहा है। अलग-अलग जॉनर की छह फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार किस फिल्म को मिलता है और कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बाजी मारती है।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें