गुरुवार, 26 नवंबर 202608:17:45 PM
Download App
Home/News

MP पीडब्ल्यूडी की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 45 इंजीनियरों को पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारी, भोपाल से जबलपुर तक बदली व्यवस्था

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 26, 2026
10:23 AM
45 इंजीनियरों को पदोन्नति के साथ मिली नई जिम्मेदारी, भोपाल से जबलपुर तक बदली व्यवस्था

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया है। विभाग द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार 45 इंजीनियरों को पदोन्नति के साथ नई पदस्थापना दी गई है। नई नियुक्ति के बाद भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई संभागों में इंजीनियरों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अब नई जिम्मेदारियों के साथ सभी अधिकारी अपने-अपने संभागों में विभागीय कार्यों का संचालन करेंगे।

भोपाल से इंदौर तक बदली जिम्मेदारियां

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नयना दुबे को सीहोर संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। वहीं पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 भोपाल में पदस्थ किया गया है। इसी तरह एकता सांगुले और अमृत सिंह को भी भोपाल में कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के साथ राजधानी के लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी।

जबलपुर, झाबुआ और सागर में भी नई पोस्टिंग

वहीं हिमांशु जैन को झाबुआ में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है, जबकि रोहित साहू को जबलपुर सेतु संभाग की कमान सौंपी गई है। सीमा रजक को सागर और मानसी सिंह को सिंगरौली में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

लोक निर्माण विभाग के इस आदेश के बाद प्रदेश के विभिन्न संभागों में कार्यपालन यंत्रियों की नई तैनाती सुनिश्चित हो गई है। सभी अधिकारियों की पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें