बुधवार, 15 अप्रैल 202612:39:32 PM
Download App
Home/मनोरंजन

'घंटों कुर्सी पर बैठना और दर्द सहना' : , मेघना मलिक ने साझा किया 'संकल्प' का अनुभव

admin

admin

Apr 15, 2026
09:56 AM
,  मेघना मलिक ने साझा किया 'संकल्प' का अनुभव

मुंबई । किसी भी किरदार को पर्दे पर जीवंत बनाने के लिए कलाकारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री मेघना मलिक ने साझा किया। उन्होंने बताया कि अपनी नई वेब सीरीज 'संकल्प' के लिए उन्होंने जिस तरह की तैयारी की, वह शारीरिक रूप से काफी कठिन थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए।

दरअसल, मेघना मलिक ने जो वीडियो साझा किया, उसमें वह लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर अपने किरदार के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे और शरीर पर प्रोस्थेटिक्स मेकअप किया जा रहा है, जिसे लगाने में काफी समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में उन्हें घंटों तक कुर्सी पर बिना हिले-डुले बैठना पड़ता था, जो अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है। इस तैयारी में इस्तेमाल होने वाला मेकअप न सिर्फ समय लेता है, बल्कि कई बार दर्द भी देता है, जिसे सहना आसान नहीं होता।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे किरदार को देखकर ऐसा लगता है कि यह शायद पहले ही पार्ट में खत्म हो जाएगा और आगे की कहानी में नजर नहीं आएगा।" उन्होंने मजाक में आगे कहा, "जब इतनी लंबी और कठिन तैयारी करनी पड़े, तो समझ में आ जाता है कि किरदार ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा।"

मेघना ने कहा, ''इस किरदार में मुझे ज्यादा डायलॉग्स या इमोशन्स पर काम नहीं करना पड़ा, क्योंकि मेरा लुक एक ऐसी स्थिति में दिखाया गया है, जहां वह जीवित नहीं होतीं। लेकिन इसके बावजूद पर्दे के पीछे की तैयारी काफी कठिन थी। लंबे समय तक शांत बैठना, बार-बार मेकअप करवाना और उस दौरान होने वाली तकलीफ को सहना, यह सब मेरा काम का हिस्सा था।''

वेब सीरीज 'संकल्प' में मेघना मलिक के साथ नाना पाटेकर, संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नीरज काबी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें