सुदर्शन का धमाका, रबाडा की रफ्तार : आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग हुई दिलचस्प

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में जीटी के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने दमदार खेल दिखाया। टीम की जीत के सबसे बड़े नायक युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे, जिन्होंने 53 गेंदों पर 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
साई सुदर्शन ने छीनी ऑरेंज कैप
इस शानदार पारी के साथ साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। अब उनके नाम 14 मैचों में 638 रन दर्ज हो चुके हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वह इस सीजन गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं।
ऑरेंज कैप की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है, क्योंकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल भी 13 मैचों में 616 रन बनाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 579 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।
मार्श और क्लासेन भी दौड़ में कायम
लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 563 रन बनाकर चैथे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज नरिक क्लासेन 555 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। विराट कोली 542 रन बनाकर छठे स्थान पर बने हुए हैं।

पर्पल कैप पर रबाडा का दबाव
गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार के सिर फिलहाल पर्पल कैप सजी हुई है, लेकिन उनकी बढ़त अब खतरे में पड़ गई है। गुजरात के तेज गेंदबाज ज्ञंहपेव त्ंइंकं ने सीएसके के खिलाफ तीन विकेट लेकर विकेटों की संख्या 24 तक पहुंचा दी है।
हालांकि, भुवनेश्वर ने 13 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं, जबकि रबाडा ने इतने विकेट लेने के लिए 14 मुकाबले खेले हैं। ।देीनस ज्ञंउइवर 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ चैथे और जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 में अब ऑरेंज और पर्पल कैप की यह जंग और भी ज्यादा रोमांचक होती जा रही है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
