बुधवार, 24 जून 202608:39:58 PM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री , दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा, टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jun 24, 2026
11:17 AM
डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री , दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा, टाइगर रिजर्व में शुरू होगी हॉर्नबिल सफारी

पद्मश्री से सम्मानित हुईं दंतेवाड़ा की समाजसेविका डॉ. बुधरी ताती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि दंतेवाड़ा की समाजसेविका डॉ. बुधरी ताती को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। डॉ. ताती को आदिवासी समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त

दुर्ग। जिले के कचांदूर गांव में अवैध गुटखा निर्माण और पैकेजिंग के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस और संबंधित विभागों की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में जर्दायुक्त गुटखा, कच्चा माल और मशीनें जब्त की गई हैं। जांच में सामने आया कि डिटर्जेंट पाउडर निर्माण के नाम पर किराए के गोदाम में अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’

वन्यजीव संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में ‘हॉर्नबिल सफारी’ शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर पीवीटीजी समुदाय के गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा को इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। इससे दुर्लभ मालाबार पाइड हॉर्नबिल के संरक्षण को मजबूती मिलेगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

वीबीजी राम जी योजना के लिए प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान तेज

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 1 जुलाई 2026 से वीबीजी राम जी (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना लागू करने जा रही है। योजना के प्रचार-प्रसार और ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में ग्राम सभाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और बैठकों के माध्यम से लोगों को योजना के लाभ और प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें