सिंगर से राजनेता बनेंगे दिलजीत? : अफवाहों पर लगाई लगाम, "मैं अपने काम से खुश हूँ"

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों राजनीति में एंट्री की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिलजीत पंजाब की राजनीति में नया चेहरा बन सकते हैं। हालांकि अब खुद सिंगर ने इन खबरों पर साफ जवाब दे दिया है।
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने पंजाबी में लिखा, “कदे वी नहीं… मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है। मैं अपने काम में बहुत खुश हूं।”

दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सामाजिक कार्यकर्ताओं और कुछ रिटायर्ड अधिकारियों ने दिलजीत से राजनीति में आने की अपील की है। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
वहीं पिछले कुछ समय से दिलजीत कई विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। कनाडा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया था जो उन्हें “खालिस्तानी” कहकर ट्रोल करते हैं। दिलजीत ने कहा था कि उन्हें भारत और विदेश दोनों जगह अलग-अलग तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म Border 2 में नजर आए थे। आने वाले समय में वह निर्देशक की फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिखाई देंगे।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
