गुरुवार, 16 अप्रैल 202604:41:30 PM
Download App
Home/वायरल/ट्रेंडिंग

बेंगलुरु बिल्ली विवाद : ‘बिल्ली’ के प्रेम पर बवाल ! 2 पड़ोसी आमने-सामने आए, मामला शांत कराने के लिए आनी पड़ी पुलिस जाने मामला

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 16, 2026
10:09 AM
‘बिल्ली’ के प्रेम पर बवाल ! 2 पड़ोसी आमने-सामने आए, मामला शांत कराने के लिए आनी पड़ी पुलिस जाने मामला

बेंगलुरु: इंसानों के झगड़े तो आपने बहुत देखे होंगे, जमीन, पैसा, गाड़ी…लेकिन क्या कभी बिल्ले के बाप बनने पर दो परिवारों को झगड़ते देखा है? जी हां, ये कोई कॉमेडी शो नहीं बल्कि असली घटना है, जहां एक मेल बिल्ली ने ऐसा “कारनामा” कर दिया कि दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों परिवार ऐसे भिड़े नजर आ रहे हैं जैसे कोई फैमिली कोर्ट चल रहा हो. हालात ये हो गए कि पुलिस को बीच में आकर ये समझाना पड़ा कि भाई ये बिल्ली है, कोई लीगल केस नहीं. अब हुआ क्या है जरा विस्तार से समझाते हैं…दरअसल बेंगलुरु के शेषाद्रीपुरम की एक शांत गली. जहां आम दिनों की तरह लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे… लेकिन अचानक यहां ऐसा विवाद खड़ा हुआ, जिसने सबको चौंका दिया।

बिल्ली के प्रेम पर विवाद

कहानी शुरू होती है एक पालतू बिल्ली से…जो पड़ोस के घर के बिल्ले के संपर्क में आई…और कुछ समय बाद उसने चार नन्हे बच्चों को जन्म दिया।अब तक सब कुछ सामान्य था…लेकिन असली ड्रामा यहीं से शुरू हुआ। बिल्ली के मालिक ने पड़ोसी के दरवाजे पर दस्तक दी.और सीधा सवाल रखा  “इन बच्चों के पिता तुम्हारा बिल्ला है तो जिम्मेदारी भी तुम्हारी बनती है!” पहले तो पड़ोसी को लगा कि ये मजाक है.लेकिन जब बात गंभीर हुई, तो माहौल भी गर्म हो गया। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदली…और बहस ने झगड़े का   रूप ले लिया। दोनों परिवार आमने-सामने आ गए. आवाज़ें ऊंची होने लगीं.और गली में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी की बात ये थी किन कोई पुरानी दुश्मनी. न कोई जमीन-जायदाद का विवाद.बल्कि झगड़े की वजह थे सिर्फ चार मासूम बिल्ली के बच्चे। आखिरकार पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा. तब जाकर मामला शांत हुआ। 

लेकिन ये घटना एक सवाल जरूर छोड़ गई क्या अब रिश्तों की जिम्मेदारियांजानवरों के जरिए भी तय होंगी?और बेंगलुरु की इस गली में लोग आज भी यही चर्चा कर रहे हैं कि ये झगड़ा था या एक अजीबो-गरीब “पेरेंटिंग विवाद”.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें