एलएसजी ने 7 विकेट से रौंदी चेन्नई की उम्मीदें : ऋतुराज ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा, वापसी करने भी भरी हुंकार

चेन्नई। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सीएसके को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। सीएसके इस हार ने प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए, लेकिन लखनऊ ने यह लक्ष्य महज 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एलएसजी से मिली हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ दिया है।
हार के बाद सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साफ तौर पर माना कि टीम की गेंदबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि यह दिन गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं था और टीम को अपनी कमजोरियों पर तुरंत काम करने की जरूरत है। ऋतुराज ने कहा, “सबसे पहले हमें चेन्नई लौटकर यह देखना होगा कि किन क्षेत्रों में सुधार जरूरी है। अगले मुकाबलों में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना बेहद अहम होगा।”
हालांकि हार के बावजूद ऋतुराज ने प्लेऑफ की उम्मीदें नहीं छोड़ीं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि टीम को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अगले दोनों मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना होगा।
कार्तिक शर्मा और दुबे ने संभाली पारी
सीएसके की शुरुआत साधारण रही, लेकिन युवा बल्लेबाज ज्ञंतजपा ैींतउं ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 42 गेंदों में 71 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चैके और छक्के शामिल रहे। अंत के ओवरों में ैीपअंउ क्नइम ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम को 187 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी ने पलटा मैच
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आई। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्स ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने केवल 38 गेंदों में 90 रन ठोक दिए और मैच को पूरी तरह लखनऊ के पक्ष में मोड़ दिया। वहीं जोश इंग्लिस ने भी 36 रन की उपयोगी पारी खेली।
अब करो या मरो की स्थिति में चेन्नई
इस हार के बाद सीएसके के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं। अब टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। चेन्नई का अगला मुकाबला 18 मई को सनराइज हैदराबाद के खिलाफ होगा, जहां टीम पर जीत का दबाव साफ दिखाई देगा।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
