बुधवार, 4 नवंबर 202608:05:45 AM
Download App
Home/देश

गिरावट के बाद संभला शेयर मार्केट : सेंसेक्स 478 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी लौटी रौनक, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी

admin

admin

Nov 04, 2026
04:52 AM
सेंसेक्स 478 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी लौटी रौनक, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार रिकवरी देखने को मिली। लगातार चार कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बाजार ने कमजोर शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ ली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 478.18 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी में 0.56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी और मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों ने बाजार को सहारा दिया।

गिरावट के साथ खुला, फिर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.74 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 76,853.11 पर खुला। वहीं निफ्टी 68.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 23,742.25 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि शुरुआती कमजोरी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। खरीदारी बढ़ने के साथ सेंसेक्स 478.18 अंक यानी 0.62 प्रतिशत चढ़कर 77,967.04 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 135.5 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,946.35 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

आईटी और रियल्टी शेयरों में कमजोरी

सेक्टोरल आधार पर बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी और आईटी सूचकांकों में 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट रही। मेटल, ऊर्जा और बैंकिंग शेयरों में भी दबाव दिखाई दिया। दूसरी ओर हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इन क्षेत्रों के सूचकांकों में 0.23 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

एफआईआई की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

बाजार में तेजी की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी मानी जा रही है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच सत्रों में एफआईआई खरीदार रहे और कुल 18,661 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। मंगलवार को भी उन्होंने 6,836 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,678 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

निफ्टी के लिए 24 हजार का स्तर अहम

तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक निफ्टी का 23,500 से 23,600 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट है, जबकि 24,000 से 24,200 का दायरा प्रमुख रेजिस्टेंस माना जा रहा है। मजबूत कॉर्पोरेट नतीजे और लार्जकैप शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन बाजार को मजबूती दे रहे हैं। हालांकि वैश्विक आईटी शेयरों में उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के चलते आने वाले सत्रों में बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें