Download App

Latest News

ऐसी है बॉलीवुड की होली: : ‘शो मैन’ ने सिखाया रंगों से खेलना, यश चोपड़ा और बच्चन का ट्रेडिशनल रंग और ‘वक्त’ ने होली संस्कारसतपुड़ा की सुरम्य वादी में होगी मोहन कैबिनेट : किसानों को लेकर होंगे बड़े फैसले, मिलेगा होली का उपहारछत्तीसगढ़ में होगी शिक्षक भर्ती: : 5 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा अक्टूबर में संभावित, सीएम विष्णुदेव साय ने X पोस्ट करके दी जानकारीWhatsApp web हुआ ठप, यूजर्स परेशान। : सोशल मीडिया पर भड़के लोग, META खामोश।इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिलयादों में राष्ट्र ऋषि : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'कूनो नेशनल पार्क में दिखा फॉरेस्ट ऑउलेट : विलुप्त प्रजाति का दिखना जैव विविधता संरक्षण के लिए शुभ संकेत, 1872 में खोजा गया था पहली बार

ऐसी है बॉलीवुड की होली: : ‘शो मैन’ ने सिखाया रंगों से खेलना, यश चोपड़ा और बच्चन का ट्रेडिशनल रंग और ‘वक्त’ ने होली संस्कार

‘शो मैन’ ने सिखाया रंगों से खेलना,  यश चोपड़ा और बच्चन का ट्रेडिशनल रंग और ‘वक्त’ ने होली संस्कार
a

admin

Mar 01, 202602:35 PM

नीलम अहिरवार (इंटरटेनमेंट डेस्क)। कहते हैं रंगों में इतनी ताकत होती है कि वह दो दुश्मनों को भी करीब लेकर आ जाता है। फिल्मों और फेस्टिवल का नाता तो काफी पुराना है। दिलीप कुमार और राज कुमार  की फिल्म 'सौदागर' हो या फिर प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म 'वक्त',  इस रंग भरे फेस्टिवल की चमक आज भी फिल्मों में देखने को मिलती है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में होली का त्योहार पारंपरिक उत्साह, संगीत और जीवंत रंगों के साथ मनाया जाता है. रील और रीयल लाइफ दोनों में यह प्यार, दोस्ती और मस्ती का प्रतीक है।  जहां सितारे एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर जश्न मनाते हैं। फिल्मों में तो होली का ग्रैंड सेलिब्रेशन तो हमने देखा ही है, लेकिन इंडस्ट्री में भी राज कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन और समेत कई सितारे ऐसे हैं, जो अपने घरों में होली का सेलिब्रेशन बहुत ही धूमधाम से करते थे.

 

राज कपूर की ऐतिहासिक होली

 

बॉलीवुड के शोमैन के नाम से पहजाने जाने वाले राज कपूर की होली पार्टी की रौनक अलग होती थी। उनके आर के स्टूडियो में ढोल-नगाड़ों के साथ होली सेलिब्रेशन शुरू होता था। खुद राज कपूर साहब मेहमानों को अटैंड किया करते थे। राज कपूर की होली पार्टी पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए होती थी, क्योंकि ये होली पार्टियां सिर्फ सितारों तक ही सीमित नहीं थीं। हर डिपार्टमेंट से टेक्निशियन, प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू इसका हिस्सा होते थे। एक दौर था, जब राज कपूर के आर के स्टूडियो में पूरा बॉलीवुड जमा होता था। खूब रंग-गुलाल उड़ता था, एक बड़ी सी पानी की टंकी हुआ करती थी, जिसमें खूब सारा रंग भरा होता था। जो मेहमान आता था उसे रंग भरी टंकी में डूबो दिया जाता था। खाने-पीने और नाच गाने का लंबा दौर चलता था। फिल्मी दुनिया की होली की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम राज कपूर का ही आता है। आरके स्टूडियो में होने वाली होली के बारे में 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान अपने परदादा की इस होली पार्टी के बारे में एक्टर रणबीर कपूर ने भी बताया था। उन्होंने कहा था कि उस वक्त वो बहुत छोटे थे और काले पीले रंगों में रंगे लोगों को देख वो काफी घबरा जाते थे। रणबीर ने कहा था, “मैं बहुत छोटा था तो मेरे लिए ये बहुत डरावना माहौल होता था। हर कोई काले और कई रंगों से रंगा होता था, सबको ऐसे ट्रंक में फेंका जा रहा है।आरके स्टूडियो में होली पार्टी का सिलसिला साल 1998 तक चलता रहा। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद ये पार्टी बंद हो गई। कहते हैं कि करीब 32 साल से इस स्टूडियो में होली रौनक देखने को नहीं मिली।

 

निर्माता यश चोपड़ा की यादगार होली

 

इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा को होली बेहद पसंद थी।  'सिलसिला' और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सहित कई यादगार फिल्में देने वाले यश चोपड़ा को होली खेलना बेहद पसंद था।  इसका अंदाजा आप उनकी फिल्मों से भी लगा सकते हैं। यश चोपड़ा अपने ग्रैंड स्टूडियो 'यशराज' में होली पार्टी का आयोजन करते थे। उनकी होली पार्टी में अमिताभ बच्चन से लेकर रूमी जाफरी सहित बॉलीवुड सितारे तो शामिल होते ही थे।  बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी इसका हिस्सा बनते थे। हालांकि यश चोपड़ा के निधन के बाद उनके परिवार ने भी होली का ग्रैंड सेलिब्रेशन बंद कर दिया।

 

80 के दशक में महानायक के घर पर होती थी होली पार्टी

 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर होने वाली होली पार्टी की अलग रौनक होती थी। अपने आइकॉनिक होली गीतों पर अमिताभ डांस करते थे। सभी मेहमानों को खुद जाकर बिग बी अटेंड करते थे। जिन-जिन सेलेब्स ने उस दौर में अमिताभ बच्चन की होली पार्टी अटेंड की थी,  आज भी वो लोग उस पार्टी को याद करते हैं। वक्त बदला सितारों के रंग भी बदले और होली के रंग धीरे धीरे चुनिंदा परिवारों तक सीमित रह गई।

 

जावेद और शबाना की दिलवालों की होली

 

लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी के घर की होली का इंतजार हर किसी को रहता है। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल पूरी मस्ती के साथ होली खेलते हैं। इस होली के वीडियो सामने आते रहते हैं। यहां कपल सफेद कपड़े पहनते हैं, सिर पर पगड़ियां बांधते हैं। यही नहीं, जहां दोनों रंग में सराबोर है,  वहीं एक दूसरे के खूब रंग भी लगा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सितारे इनकी होली पार्टी में शामिल होते हैं।

 एकता कपूर और टीवी स्टार्स की होली

 बॉलीवुड की फेमस निर्माता-निर्देशक और टीवी इंडस्ट्री की क्वीन एकता कपूर की

होली पार्टी टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत मशहूर हैं, जो अक्सर उनके मुंबई स्थित आवास पर आयोजित की जाती हैं। यहां टीवी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे मौजूद रहते हैं। पार्टी में डांस डीजे के साथ रंग गुलाल का फुल ऑन इंतजाम रहता है। यहां सितारे एक दूसरे के गिले शिकवे भूलकर एक साथ एक मंच पर होली खेलते नजर आते हैं। टीवी के अधिकतर सितारे एकता कपूर की होली पार्टी में शिरकत करना नहीं भूलते हैं। उनकी होली पार्टी की फोटोज भी देखने लायक होती हैं।

 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की महंगी पार्टी
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन शादी के बाद से ही ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करते आ रहे हैं। उनकी होली पार्टी में टीवी सितारों का भी खूब मेला लगता है। बीते साल अंकिता-विक्की की होली पार्टी में
'बिग बॉस 17' स्टार्स ने भी शिरकत की थी। इनकी होली पार्टी में पूरा वीडियो शूट भी होता है जिसे अंकिता अपने ब्लॉग पर भी शेयर करती हैं। होली पार्टी की शुरूआत पूजा से होती फिर अंकिता अपने पति विक्की जैन को रंग लगाती हैं और सितारों का मेला भी शुरू हो जाता है। यहां जमकर मस्ती धमाल मचाया जाता है। अंकिता लोखंडे मुंबई के एक बड़े होटल में शानदार होली पार्टी रखती हैं।

 

रवि दुबे और सरगुन मेहता की रंगीली होली

टीवी इंडस्ट्री के एक्टर और प्रोड्यूसर जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता भी हर साल ग्रैंड होली पार्टी का आयोजन करते हैं। वे अपने साथ काम कर चुके सितारों के साथ तो जश्न मनाते ही हैं, साथ ही इंडस्ट्री में मौजूद खास दोस्तों को भी न्योता देना नहीं भूलते। बीते साल रवि-सरगुन ने मुंबई में दोस्तों के साथ होली मनाई थी। वहीं टीवी की फेमस एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यूं तो 'अनुपमा' के सेट पर ही सभी कलाकारों के साथ होली मना लेती हैं। लेकिन एक्ट्रेस घर पर भी पार्टी करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। रुपाली गांगुली की होली पार्टी में परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी शामिल होते हैं।

 

अंबानी परिवार की होली और बॉलीवुड का नाता

अब बात उस परिवार की जिसकी हर पार्टी में शामिल होना हर किसी का सपना होता है। यहां स्टाइल और फैशन के साथ ही संस्कारों का रंग भी देखने को मिलता है। मुकेश अंबानी और नीति अंबानी की होली पार्टी लग्जिरियस होती है। यहां बॉलीवुड,  टीवी,  बिजनेस और क्रिकेट जगत के लोग शामिल होते हैं। इनकी पार्टी की बात की निराली होती है। आखिर इस दुनिया की सबसे महंगी होली पार्टी माना जाता है। दुनिया भर में अंबानी की पार्टीज की चर्चा कई दिनों तक होती है। इनकी पार्टी में स्टार्स फैशनेबल दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भई यही तो मौका होता वर्ल्ड लेवल पर अपने रंगत बिखेरने का। आखिर आम लोगों के साथ ही सितारों में भी इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने की उत्सुकता देखने को मिलती है। यही वो टाइम भी होता है, जब बी टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लैविश ड्रेस पहन हाई प्रोफाइल पार्टी अटेंड करते हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
ऐसी है बॉलीवुड की होली: : ‘शो मैन’ ने सिखाया रंगों से खेलना, यश चोपड़ा और बच्चन का ट्रेडिशनल रंग और ‘वक्त’ ने होली संस्कार