रविवार, 21 जून 202609:28:28 PM
Download App
Home/विदेश

भारत बना ट्राई सीरीज चैंपियन, : वैभव के बल्ले ने उगली आग, फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया, गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

admin

admin

Jun 21, 2026
01:17 PM
वैभव के बल्ले ने उगली आग, फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया, गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

दांबुला। इंडिया-ए ने रविवार को खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। इस जीत के नायक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने महज 44 गेंदों पर 92 रन की तूफानी पारी खेलकर फाइनल का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

वैभव ने ट्राई सीरीज के फाइनल में काटा गदर... (Photo: SLC)

वैभव की आतिशी बल्लेबाजी से भारत ने बनाया विशाल स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए केवल 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया। अपनी 92 रन की पारी में उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात की। हालांकि शतक से आठ रन पहले वह कप्तान सहान अराचिगे की गेंद पर कैच आउट हो गए। उनके अलावा प्रियांश आर्य ने 39, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को 377 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

यश ठाकुर और विप्रज निगम ने तोड़ी श्रीलंका की कमर

378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने शुरुआती ओवरों में तीन अहम विकेट लेकर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा (52) और कप्तान सहान अराचिगे (38) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। सातवें विकेट के लिए वानुजा सहान (62) और विजयकांत व्यासकांत (39) ने 77 रन जोड़कर संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया। यश ठाकुर और विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अनुकूल रॉय ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

अंकतालिका में दूसरे स्थान से फाइनल जीतकर बना चैंपियन

इंडिया-ए ने लीग चरण में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि श्रीलंका-ए छह अंकों के साथ शीर्ष पर रही थी। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को हराया और ट्राई सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने भारत की इस यादगार जीत की मजबूत नींव रखी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें