संकल्प 2026
"शौर्य को नमन — युवा मेधा का अभिनन्दन"
गणतंत्र के 75 वर्ष (1950–2026) — मध्य प्रदेश के वीर जवानों (सेवा निवृत्त) के सम्मान में TV 27 News द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम। संचालनालय, मध्यप्रदेश सैनिक कल्याण के सहयोग से।

आदरणीय महानुभाव / आदरणीया महोदया
दिनांक 8 मई 2026 को, सुबह 11 बजे से, अंजनी सभागार, रवींद्र भवन, भोपाल में TV 27 News राष्ट्र के प्रति समर्पित मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों के सम्मान में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम "संकल्प 2026" आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन न केवल हमारे बहादुर जवानों के बलिदान को नमन करने का एक प्रयास है, बल्कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
आपकी गरिमामय उपस्थिति ही कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार करेगी।
प्रतीक्षारत,
उमेश गुप्ता
कंसल्टिंग एडिटर & वाइस प्रेसिडेंट, TV 27 News, भोपाल
गरिमामय उपस्थिति
माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी
अध्यक्ष, विधान सभा, मध्य प्रदेश
माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी
राज्यमंत्री – स्वतंत्र प्रभार, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व, म.प्र. शासन
TV 27 News द्वारा लिए गए 10 संकल्प
गणतंत्र के 75वीं वर्षगांठ पर TV 27 News इन संकल्पों को देश के कोने-कोने में पहुँचाने का प्रयास करेगा।
सांस्कृतिक संकल्प
"वन्दे मातरम् – एकता की गूंज"
2026 'वन्दे मातरम्' का 150वाँ वर्ष — इस गीत की शक्ति और इसके पीछे के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना।
संवैधानिक संकल्प
"अधिकार नहीं, कर्तव्य सर्वोपरि"
नागरिकों को उनके 'मौलिक कर्तव्यों' के प्रति जागरूक करना। "मेरा कर्तव्य, मेरी पहचान" जैसी मुहिम।
राष्ट्ररक्षा और तकनीकी का संकल्प
"देश सबसे पहले"
देश सबसे पहले के आधार पर बदलती तकनीकी आज देश एवं वीर सपूतों की सुरक्षा के लिए कितनी कारगर साबित हो रही है।
कूटनीतिक संकल्प
"विश्वबंधु भारत"
भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक शांति दूत के रूप में पेश करना।
भविष्य का संकल्प
"आत्मनिर्भर और डिजिटल मध्य प्रदेश"
'Make in India' से 'Design in India' की ओर बढ़ना, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता एवं डिजिटल स्वच्छताः न्यूज़ चैनल के रूप में 'फेक न्यूज़' के खिलाफ युद्ध और 'डिजिटल साक्षरता'।
युवा शक्ति एवं एकता का संकल्प
"सशक्त युवा, सशक्त मध्य प्रदेश"
स्वदेशी, कौशल विकास एवं विविधता में एकता बनाए रखकर सामाजिक सद्भाव बढ़ाएंगे, अल्पसंख्यक–आदिवासी एकीकरण मुख्य लक्ष्य।
नारी सशक्तिकरण
"नारी का सम्मान, प्रदेश का स्वाभिमान"
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता की अवधारणा को मध्य प्रदेश में चरितार्थ करना।
हरित गणतंत्र (पर्यावरणीय क्रांति)
"प्रकृति की सुरक्षा, प्रदेश की रक्षा"
नर्मदा, सोन जैसी नदियों की स्वच्छता और "एक पेड़ माँ के नाम से" वन संरक्षण में सक्रिय भागीदारी।
स्वास्थ्य–शिक्षा संकल्प
"स्वस्थ तन, प्रबुद्ध मन"
स्वस्थ एवं शिक्षित मध्य प्रदेश।
किसान कल्याण एवं विकलांग सुविधा
"अन्नदाता का सम्मान, सुविधाओं से उत्थान"
अन्नदाता सर्वोपरि एवं दिव्यांगजनों का संरक्षण।
सम्मानित वीर सपूत
मध्य प्रदेश के लाल — जिन्होंने सेना में अपनी वीरता से देश को गौरवान्वित किया।

"विरासत भी और विकास भी"
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य "देश सबसे पहले" की भावना के साथ राष्ट्रवाद, मध्य प्रदेश की संस्कृति से सराबोर हमारी लोकशक्ति की प्रस्तुति, मध्य प्रदेश के लाल जिन्होंने सेना में अपनी वीरता से देश को गौरवान्वित किया है उन्हें सम्मानित करना तथा भारत की संवैधानिक शक्ति और भविष्य की दिशा पर चर्चा करना है।
साहस का सम्मान — प्रतिबद्धता का उत्सव — सेवा को सलाम।
कार्यक्रम के सहयोगी
Special Partners

कार्यक्रम से जुड़ें
For more details to associate with the event
