शनिवार, 11 अप्रैल 202601:28:40 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

भारत के युवा शटलर ने चौंकाया : आयुष ने वर्ल्ड नंबर-1 को शिकस्त देकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में ली एंट्री

admin

admin

Apr 11, 2026
09:53 AM
आयुष ने वर्ल्ड नंबर-1 को शिकस्त देकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में ली एंट्री

निंगबो। भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए सेमीफाइनल में आयुष ने बड़ उलटफेर करते हुए वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। आयुष ने मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए 10-21, 21-19, 21-17 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 75 मिनट तक चला और इस दौरान भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया।

करीब एक घंटे 15 मिनट तक चले इस मुकाबले में 25वीं रैंक के आयुष ने जबरदस्त जज्बा दिखाया। पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दूसरे और तीसरे गेम में उन्होंने धैर्य, आक्रामक खेल और नेट पर बेहतरीन नियंत्रण के दम पर मुकाबले का रुख अपने पक्ष में कर लिया।

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक विजेता रहे हैं विटिडर्सन

विटिडसर्न पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक विजेता रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ मिली जीत आयुष शेट्टी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। वह 2018 में एच. एस. प्रणय के बाद इस टूर्नामेंट में पदक पक्का करने वाले पहले भारतीय एकल पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। टूर्नामेंट में भारत को आखिरी सफलता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दिलायी थी।

आयुष का फाइनल तक का सफर रहा शानदार

आयुष का फाइनल तक पहुंचने का सफर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया, जो उनके खिलाफ पहली जीत थी। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड नंबर-7 लि शिफिंग को सीधे गेम में हराया और फिर चाउ तिएन-चेन पर भी जीत दर्ज की।

आयुष ने टूर्नामेंट दिखाया आत्मविश्वास

मौजूदा यूएस ओपन सुपर 300 चैंपियन आयुष ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और निरंतरता दिखाई है। दूसरी ओर, भारत के लिए अन्य स्पर्धाओं में मिश्रित नतीजे रहे। पीवी सिंधु दूसरे दौर में बाहर हो गईं, जबकि लक्ष्य सेन पहले ही राउंड में हार गए। आयुष शेट्टी के फाइनल जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अगर वजह जीत हासिल करने में सफल रहते हैं तो यह उनके करियर की अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें