शनिवार, 30 मई 202606:08:28 PM
Download App
Home/स्पोर्ट्स

गिल का ऐतिहासिक शतक : आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान, खिताब के लिए जीटी से होगी टक्कर

admin

admin

May 30, 2026
06:33 AM
आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान, खिताब के लिए जीटी से होगी टक्कर

चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश कर लिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। गिल ने मात्र 53 गेंदों में 104 रन बनाते हुए अपनी टीम की जीत की नींव रखी और आईपीएल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बनने का गौरव हासिल किया।

आरआर ने दिया था 215 रनों का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 167 रन जोड़कर राजस्थान की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया।

गिल ने अपनी शतकीय पारी में 15 चैके और 3 छक्के लगाए, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाए और राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वैभव की शानदार पारी भी नहीं बचा सकी आरआर को

राजस्थान रॉयल्स की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने 47 गेंदों पर 96 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 चैके और 7 छक्के शामिल रहे। हालांकि वह अपने शतक से केवल चार रन दूर रह गए।

मध्यक्रम में रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। वहीं अंतिम ओवरों में डोनोवन फेरेरा ने 11 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोककर स्कोर को 214 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

रबाडा और होल्डर ने गेंद से निभाई जिम्मेदारी

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में अहम योगदान दिया। कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान की रनगति पर अंकुश लगाने की कोशिश की। हालांकि राजस्थान ने बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने उसे बौना साबित कर दिया।

अब फाइनल में आरसीबी से होगी टक्कर

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना आरसीबी से होगा। दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक और यादगार फाइनल की उम्मीद रहेगी, जहां गुजरात अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें