महिला टी.20 रैंकिंग : शिखर पर कायम बेथ मूनी, विश्व कप फाइनल की धमाकेदार पारी का मिला इनाम, गेंदबाजों में भारत की श्री चरणी का जलवा

दुबई। महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मिला है। टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सातवां विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली मूनी एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गई हैं। यह पांचवीं बार है जब उन्होंने इस प्रतिष्ठित स्थान पर कब्जा किया है।
विश्व कप फाइनल की दमदार पारी का मिला इनाम
बेथ मूनी ने पूरे टूर्नामेंट में 47.60 की औसत से 238 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 49 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चैके शामिल थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें श्प्लेयर ऑफ द मैचश् और पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट खेल के लिए श्प्लेयर ऑफ द सीरीजश् चुना गया। ताजा रैंकिंग में 785 रेटिंग अंकों के साथ उन्होंने अपनी हमवतन जॉर्जिया वोल को पीछे छोड़ दिया।
रैंकिंग में कई खिलाड़ियों को मिला फायदा
ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल अब दूसरे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज चैथे और भारत की स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स और इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
गेंदबाजी में भारत की श्री चरणी का दबदबा बरकरार
महिला टी20 विश्व कप में 14 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहीं भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन दूसरे और चार्ली डीन तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ ने भी बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शीर्ष-15 में जगह बना ली है।
ऑलराउंडर रैंकिंग में भी बदलाव
ऑलराउंडर रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर ने छठा स्थान हासिल किया है, जबकि इंग्लैंड की फ्रेया कैंप ने 31 स्थान की बड़ी छलांग लगाकर 27वां स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप्प भी लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर शीर्ष-10 ऑलराउंडरों में शामिल हो गई हैं। विश्व कप के बाद जारी नई रैंकिंग ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी उसका पूरा फायदा मिलता है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
